फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lot of food in every area, lot easier

हर इलाके में खिला कमल, आसान हो गई जीत

Sun, 12 Mar 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lot of food in every area, lot easier
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधानसभा सीट शामली पर    भाजपा की जीत में जहां शहरी वोटरों का बड़ा योगदान रहा, तो देहात क्षेत्र के हर गांव में भाजपा को वोट मिलना जीत के अंतर को और बढ़ाता चला गया। यही वजह रही कि भाजपा ने इस सीट पर सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


स्थिति यह रही कि जाट और गुर्जर बहुल गांवों में भी भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल को वोट   मिले, जबकि इन गांवों में अलग अलग पार्टियों को लेकर माहौल बताया जा रहा था।
विज्ञापन


जाट बाहुल्य गांवों में रालोद, तो गुर्जर बहुल    गांवों में निर्दलीय प्रत्याशी मनीष चौहान की स्थिति मजबूत बताई जा रही थी। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल हर गांव में वोट लेते रहे। वहीं, शामली शहर में करीब 30 से ज्यादा वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी ने जो बढ़त बनाई, तो वह कांधला क्षेत्र के जाट बाहुल्य और मुस्लिम बाहुल्य गांवों में पहुंचने पर भी कम नहीं हो सकी और आखिर में भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल 70085 वोट पाकर 29720 वोटों के अंतर से दूसरे नंबर पर रहे पंकज मलिक को हराकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन को प्रत्याशी बदलना भारी पड़ा। सपा ने पहले तो एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन फिर गठबंधन में यह सीट कांग्रेस को मिल गई। मनीष चौहान ने    निर्दलीय चुनाव लड़कर गठबंधन के प्रत्याशी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। कांग्रेस के पंकज मलिक ने 40365 वोट पाए, जबकि मनीष चौहान को 31824 मिले। इन दोनों के वोट जोड़ दिए जाएं, तो 72189 होते हैं, जो जीत के आंकड़े को   पार करने के काफी होते। 

लोकसभा के नतीजों को नहीं दोहरा पाईं पार्टियां  
शामली। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम की लहर चली थी, तो भाजपा प्रत्याशियों की भारी वोटों से जीत हुई थी। कैराना लोकसभा सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी हुकुम सिंह को 565909 वोट मिले थे, जबकि सपा को 329081, रालोद को 42706 और बसपा को 106414 वोट प्राप्त हुए थे।

तीनों सीटों पर रालोद ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से कहीं ज्यादा वोट प्राप्त किए हैं, जबकि थानाभवन सीट पर बसपा ने बढ़त बनाई। इनमें शामली जिले की तीन विधानसभाओं की बात करें, तो लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में शामली सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को महज 40365 वोट ही मिले, जबकि लोकसभा में शामली सीट पर सपा प्रत्याशी को 51292 वोट मिले थे। वहीं, कैराना सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव में 100462 पाए थे, जबकि इस चुनाव में भाजपा सिर्फ 77529 वोट ही मिल सके। बसपा को कैराना सीट पर 23741 वोट मिले थे, जबकि इस चुनाव में 7047 वोट ही मिल पाए।

रालोद के वोट बैंक में लोकसभा चुनाव से मुकाबले इस बार विधानसभा चुनाव में कैराना सीट पर इजाफा हुआ और रालोद प्रत्याशी ने 19992 वोट हासिल कर लिए। उधर, थानाभवन सीट पर लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी ने 58764 वोट पाए थे, जबकि अब इस सीट पर सपा प्रत्याशी को सिर्फ 13480 वोट ही मिल सके। बसपा ने इस सीट पर लोकसभा चुनाव के मुकाबले जरूर बढ़त बनाई और 23102 से बढकर 74178 वोट बसपा प्रत्याशी को मिल गए। वहीं, रालोद प्रत्याशी भी लोकसभा चुनाव में 12407 मिले थे, जबकि बढ़त बनाकर 31275 वोट प्राप्त कर लिए।


चुनिंदा इलाकों के ऐसे रहे आंकड़े 
गांव              तेजेंद्र निर्वाल    पंकज मलिक    बिजेंद्र मलिक    मनीष चौहान 
खेड़ीकरमू          1540     1091     610     88 
लिसाढ़          1769     257      2891     111
लांक         1261     353     2504    157 
कुडाना        1692     878     1864     25 
भाज्जू         1208     272     1420     208 
किवाना         254     57     1631     100 
जसाला         720     1367     34    98 
खंदरावली         1081     968     211     1576 
पंजोखरा         650     11     17     949 
रसूलपुर गुजरान     435     6     6     890 
बलवा          1442      511      50      1724 
गंगेरू          1517     4462     200     3161 
खेड़ा कुर्तान      322      592     15     600
इस्लामपुर घसौली      529      123      76      514 
मलकपुर          50      127      475      695 
शामली मदरसा इमदादिया  197      3104     71     744 
वीवी इंटर कॉलेज शामली  3205      2514      80      447
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed