फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Long line for registration

पंजीकरण के लिए लगी लंबी लाइन

Sat, 13 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Long line for registration
शामली/कैराना। अवकाश के बावजूद एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। एक दिन में ही 4837 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। रविवार को भी पंजीकरण काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन

माह के द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के बावजूद विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने के लिए काउंटर खोले गए थे। सुबह से ही बिजलीघरों पर पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। खेड़ीकरमू बिजली घर पर बनाए गए काउंटरों शाम तक पंजीकरण होते रहे। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले भर में कुल 4837 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। उपभोक्ता रविवार को भी पंजीकरण कराकर एक मुश्त समाधान योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कैराना विद्युत उपखंड पर सुबह 10 बजे से ही शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं की लाइन लग गई थी। हर कोई सरचार्ज में मिलने वाली छूट का फायदा उठाने के लिए बकाया जमा करा रहा था। कैराना विद्युत उपखंड केंद्र के एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि शनिवार को एकमुश्त समाधान योजना में शहरी उपभोक्ताओं से नौ लाख रुपये व ग्रामीण उपभोक्ताओं ने भी करीब नौ लाख रुपये राजस्व जमा कराया गया। इसके अलावा 10 ग्रामीण उपभोक्ताओं और पांच शहरी उपभोक्ताओं के बिजली के बिल ठीक कराए गए। रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा तथा उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बैंक बंद होने से होगी परेशानी
शामली। बैंकों का अवकाश होने के कारण एक मुश्त समाधान योजना में पंजीकरण प्रभावित हो सकता है। शनिवार और रविवार को बैंकों का अवकाश है तथा सोमवार और मंगलवार को हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए बकाया मूलधन का 30 प्रतिशत जमा करना होगा। बैंक बंद होने से धनराशि के अभाव में पंजीकरण प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed