फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Listen... listen... listen... inform the police as soon as you see the warranties

Shamli News: सुनो... सुनो... सुनो... वारंटियों को देखते ही पुलिस को सूचना दो

Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Listen... listen... listen... inform the police as soon as you see the warranties
सुनो... सुनो... सुनो... वारंटियों को देखते ही पुलिस को सूचना दो
विज्ञापन

शामली, चौसाना। न्यायालय में चल रहे मुकदमे की तारीखों से बचने के लिए फरार वारंटी को कुर्की वारंट तामील कराने के लिये शामली पुलिस के एसपी की मुहिम के तहत चौसाना के जिजौला में पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की। चौकी प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ जाकर परिजनों को वारंट तामील कराए। इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस मॉनिटर टीम भी मौजूद रही।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में पारिवारिक संपत्ति विवाद के दौरान कुछ महीने पूर्व दो पक्षों में पंचायत के बीच में धारदार हथियार चल गए थे। जिसके दर्ज मुकदमे में बाबू फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस ने न्यायालय से कुर्की का वारंट जारी कराया। गांव में जाकर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। बता दें कि तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा ने कोर्ट की तारीखों से बचने के लिए फरार चल रहे अपराधियों की निगरानी करने के लिए जनपद में मॉनिटर टीम का गठन किया था। फरार वांछित अपराधियों के घर पर ढोल के साथ मुनादी की व्यवस्था शुरू कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौसाना पुलिस ने टीम के साथ पहुंचकर जिजौला के फरार वारंटी बाबू के घर जाकर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। आरोपी बाबू हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन वांछित फरार हो जाता था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में ढोल नगाड़ों के साथ कोर्ट नोटिस को तामील कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने वारंटियों को देखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed