फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lights go off for seven hours, millions of people cry

Shamli News: सात घंटे बत्ती गुल, बिलबिलाए लाखों लोग

Sun, 26 Mar 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lights go off for seven hours, millions of people cry
जलालाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर विद्युत लाइन शिफ्टि
- हसनपुर लुहारी में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर लाइन शिफ्टिंग के कार्य के चलते लिया शटडाउन
विज्ञापन


- पूर्व में कोई सूचना न देने के कारण पब्लिक हलकान, बचते नजर आए अफसर

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। विद्युत निगम के अफसरों का बिना पूर्व जानकारी एक्सप्रेसवे के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम करना क्षेत्र के लाखों लोगों पर भारी पड़ा। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक शटडाउन रहा। उससे लोगों को बिजली कटौती के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने हसनपुर लुहारी-जलालाबाद मार्ग से होकर गुजर रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर विद्युत लाइन का शिफ्टिंग कार्य किया। इसके लिए जैसे 11 बजे शटडाउन लिया गया तो थानाभवन, जलालाबाद के साथ हसनपुर लुहारी, आसपास के गांवों के साथ मुजफ्फरनगर जिले में पड़ने वाले गांव बिरालसी, दुधली, टांडा, बाढ़, ज्ञानामाजरा आदि दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गई। जब घंटों तक भी क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई तो विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत कर्मचारियों से बिजली बाधित होने के बारे में जानकारी मांगी। जिसके बाद जानकारी मिली की जलालाबाद से लुहारी जाने वाले मार्ग पर जिस जगह पर दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। उस जगह पर हाईटेंशन लाइन को विद्युत निगम के कर्मचारी शिफ्टिंग करने का काम कर रहे हैं और इसको लेकर एसडीओ थानाभवन ने बिजली का शटडाउन लिया है।
विज्ञापन

अब नियमों पर ध्यान दें तो क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली बाधित करने से पहले विद्युत विभाग द्वारा विज्ञप्ति निकाली जाती है एवं लोगों को जानकारी दी जाती है। वहीं पूरा इस्टीमेट आदि बनाकर काम किया जाता है। सूत्रों की मानें तो लाइन शिफ्टिंग के इस काम में नियमों को ताक पर रखकर क्षेत्र में करीब सात घंटे तक बिजली को बाधित किया गया। जिसके कारण लोग परेशानी का सामना करते रहे। परेशानी झेल रहे कई स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं बिजली मंत्री एके शर्मा को भी ट्विटर हैंडल के जरिए कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले लोग.....

मेरी जूस की दुकान है। बिजली न आने के कारण आज कारोबार पर बहुत असर पड़ा है। दिनभर ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।--अजय कुमार, दुकानदार



विद्युत निगम के अधिकारियों को एक या दो दिन पहले इतनी लंबी बिजली कटौती की सूचना देनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने यह जरूरी नहीं समझा। जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।--रजत कुमार, ग्रामीण




आज न घर के कोई काम हो सके और ना खेतों के। खेत में पानी चलाना था। यदि अधिकारी एक दिन पहले सूचना दे देते तो आज कुछ और काम कर लेते।--अरविंद कुमार, किसान



बिजली के बिना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर हम लोग अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।--दर्शन सिंह, किसान

वर्जन.........

एक्सप्रेसवे की लाइन को शिफ्ट करना अनिवार्य था। रविवार का दिन ऐसे कार्यों के लिए इसलिए चुना जाता है ताकि लोगों को समस्या न हो। खैर, विकास कार्य के लिए लोगों को थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है।--राम कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed