फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Last year, the girl's life was lost due to jam

13 फरवरी को भी जाम से जूझा था शहर, कारोबार पर भी हो रहा असर

Thu, 20 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Last year, the girl's life was lost due to jam
शामली मिल रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर टॉली से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
शामली। छह दिन पहले 13 फरवरी को भी शहर जाम से जूझा था। आग में झुलसे एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी थी। पिछले साल गन्ने की ट्रैक्टर - ट्रॉलियों और बुग्गी के ही जाम की वजह से सीएचसी तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी थी। सीएचसी से रेफर की गई गंभीर हालत में झुलसी एक युवती को सीएचसी से स्ट्रेचर पर ही सड़क पर एंबुलेंस में लाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने ओर उपचार में देरी की वजह से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जाम से ये मार्केट होते हैं प्रभावित
गन्ने के जाम की वजह से गन्ने के वाहनों को सड़क किनारे लगवाया जाता है। जिस तरफ ये वाहन खड़े होते हैं उस ओर पड़ने वाले बाजारों में ग्राहकों का टोटा रहता है। इसमें सबसे ज्यादा टीकाराम मार्केट, नेहरू मार्केट, हनुमान धाम ,बुढ़ाना अड्डा, पालिका पार्केट, वर्मा मार्केट, मंडी मार्श गंज, जवाहर गंज मंडी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यापारी
हर साल गन्ने के सीजन में जाम का यही हाल होता है। चार -पांच महीने के सीजन में 20 बार से अधिक पूरे दिन जाम से जूझना पड़ता है। पिछले सीजन में भी प्रशासन ने कार्रवाई को कहा था मगर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार इलेक्ट्रिक व्यापारी
शुगर मिल शहर के अंदर है। यह तो बाहर जा नहीं सकती लेकिन बुढ़ाना रोड की तरफ मिल की खाली जमीन पर गन्ने के वाहन खड़े कराए जा सकते हैं ऐसे में शहर के अंदर वाहनों को आने से रोका जा सकता है।
एमएसके रोड निवासी सतेंद्र रेडीमेड गारमेंट
गन्ने के वाहनों से उनका मार्केट ही सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। सोमवार को एक तिहाई दुकानदारी नहीं हुई। अधिकारियों को समस्या का कोई स्थाई समाधान ढूंढ़ना चाहिए।
रामशरण टीकाराम मार्केट
गन्ने की वजह से एक महीने में चौथी बार जाम लगा है। जिस दिन भी जाम लगता है दुकानदारी आधी नहीं होती। उनका काम महिलाओं से जुड़ा है। जाम देख वह वापस लौट जाती हैं। इस समस्या के लिए प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
संदीप गोयल, टीकाराम मार्केट
कोट
गन्ने का जाम शुगर मिल के गन्ने की वजह से लगता है। नगर पालिका केवल अतिक्रमण हटवाती है और इन मार्गों पर कोई खास अतिक्रमण भी नहीं है। मिल प्रशासन के स्तर से ही इसके लिए कोई ठोस समाधान किया जा सकता है।
सुरेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका शामली
यातायात पुलिस ने प्रत्येक मोड़ और रोड पर यातायात पुलिसकर्मी लगाए थे। वाहनों को एक साइड में लगवाया गया था। इस वजह से काफी हद तक स्थिति कंट्रोल में रही। कुछ किसान आड़े तिरछे वाहन जबर्दस्ती ले जाते हैं, इसलिए परेशानी होती है।
भंवर सिंह ,यातायात निरीक्षक
कोट
खराबी की वजह से मिल बंद होने की वजह से समस्या होती है। इस समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को विचार किया जाएगा। मिल, पुलिस और पालिका अधिकारियों को बुलाकर कोई समाधान निकाला जाएगा।

अखिलेश सिंह, डीएम शामली

शामली में  गन्ने के जाम से बच्चे को बचा कर ले जाती महिला

शामली में गन्ने के जाम से बच्चे को बचा कर ले जाती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच से स्कूटी को निकालता युवक

शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच से स्कूटी को निकालता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली  गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच से गुजरती युवतियां व महिला

शामली गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच से गुजरती युवतियां व महिला- फोटो : SHAMLI

शामली  मु0नगर मार्ग पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम

शामली मु0नगर मार्ग पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed