{"_id":"578934e34f1c1b0f2013d66e","slug":"ladies-stolen-jwellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने चुराए गहने, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने चुराए गहने, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
कांधला के मुख्य बाजार में सराफ की दुकान से चोरी होने के बाद हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला क्षेत्र में सराफा व्यापारी के यहां से पांच महिलाओं ने सोने के जेवर चुरा लिए। व्यापारी ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। मामला दो संप्रदाय का होने से हंगामा हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां भी व्यापारियों और महिलाओं के पक्ष में आए दूसरे संप्रदाय के लोगों से तीखी नोकझोंक हुई। इससे वहां पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में पीड़ित दुकानदार की ओर से तहरीर दी गई है।
कस्बे के मेन बाजार में फूलचंद जैन पवन कुमार जैन के नाम से सराफ की दुकान है। दुकानदार डोबी के अनुसार करीब 3 बजे उसकी दुकान पर पांच महिलाएं जेवरात की खरीद करने के लिए पहुंची। उन्होंने काफी जेवरात देखने के बाद कहा कि उन्हें इनमें से कुछ भी पसंद नही है और तीन महिलाएं दुकान से चली गईं।
आरोप है कि दिखाए गए जेवरात को वापस रखते समय एक डिब्बी वहां पर नहीं थी, जिसमें करीब चार तोले सोने के जेवर थे । दुकानदार ने दोनों महिलाओं को पकड़कर उनसे सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी, इस दौरान महिलाओं ने अपने को मेरठ निवासी बताते हुए बाहर गई तीनों महिलाओं के बारे में इंकार कर दिया। महिलाओं ने कहा कि कांधला मौलाना साहब से दुआ कराने के लिए आई थी। इस पूछताछ के दौरान महिलाओं के पक्ष में दूसरे संप्रदाय के कुछ युवक आ गए, जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर पुलिस महिलाओं को थाने ले आई । दोनों पक्षों के लोगों में थाने पर जमकर झड़पें र्हुइं बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ । पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि व्यापारी ने अपनी तहरीर में दोनों महिलाओं को निर्दोष बताया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस आरोपी महिलाआें की तलाश कर रही है। उधर, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत जैन ने बताया कि सराफ के यहां से हुई चोरी का खुलासा होने तक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध करेंगे। यह निर्णय सराफ व्यापारियों की बैठक में लिया गया है।