फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kiln workers accused of taking hostage wages

भट्ठा मजदूरों ने बंधक बनाकर मजदूरी कराने का लगाया आरोप

Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kiln workers accused of taking hostage wages
भट्ठा मजदूरों ने बंधक बनाकर मजदूरी कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली) गांव दभेड़ी में संचालित ईट भट्ठा मजदूरों ने बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने मजदूरी का भुगतान नहीं देने तथा जबरन काम कराने का आरोप लगाते हुए डीएम से भी शिकायत की है।

जलालाबाद क्षेत्र के गांव दभेड़ी में गंगा ब्रिक्स फील्ड नाम से भट्ठा संचालित है। यहां पर काम करने वाले प्रयागराज जिले के निवासी मजदूर रमेश कुमार, संदीप, रामशरण, हरकेश, गोविंद, जमुना प्रसाद, अजय कुमार, मोहर सिंह, रामवीर, अकील आदि यहां काम करते हैं। भट्ठा मजदूरों का कहना है कि संचालकों ने प्रति महीने एक लाख 48 हजार रकम में ईटों की पकाई का अनुबंध किया था। एक लाख की पेशगी रकम मजदूरों को दे दी गई थी। बीच में कुछ रकम खाने-पीने के लिए दी गई। इसके बाद रकम मांगने पर मजदूरों को बंधक बना मारपीट की गई। आरोप है कि मजदूर रमेश से भट्ठा संचालक ने मारपीट की तथा रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मजदूरों का कहना है कि शिकायत के बाद श्रम विभाग के अधिकारी भट्ठे पर आए थे, लेकिन भट्ठा संचालकों ने उन्हें गलत सूचना देकर वापस भेज दिया। मजदूरों ने रविवार को भट्ठे पर प्रदर्शन किया तथा डीएम को शिकायत भेजी। उन्होंने बताया कि उनके पास भोजन आदि के लिए भी रुपये नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed