कैराना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय केंद्र पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई।
बुधवार को कैराना की टीचर्स कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर से कलश यात्रा निकाली गई। नरेश चंद्र गर्ग द्वारा शिव ध्वज फहराकर यात्रा शुभारंभ किया। टीचर्स कॉलोनी स्थित डीके पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिव अवतार के अध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी ललिता बहन ने परमात्मा का अवतरण कब और कैसे होता है, इसकी जानकारी दी। बताया कि वर्तमान समय में परमात्मा शिव धरा पर अवतरित हो चुके हैं। बुराइयों का त्याग करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना हैं। ब्रह्माकुमारी बबीता बहन, माफी बहन ने पुष्प देकर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर भाजपा नेता अनिल चौहान, नरेश चंद्र, राजकुमार, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

कैराना में महाशिवरात्रि महोत्सव पर प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोज?- फोटो : SHAMLI