फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana: Salmans wife Khushnuma and her lover Sabir arrested in Yamuna suicide case

Shamli: चार बच्चों संग यमुना में कूदने वाले सलमान की पत्नी खुशनुमा और प्रेमी साबिर गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 04:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 07 Oct 2025 04:56 PM IST
सार

कैराना में चार बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या करने वाले सलमान केस में पुलिस ने उसकी पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Kairana: Salmans wife Khushnuma and her lover Sabir arrested in Yamuna suicide case
सलमान की पत्नी व उसका प्रेमी बाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर जान देने वाले सलमान केस में नया मोड़ आया है। पुलिस ने सलमान की पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को मोहल्ला खेल कला निवासी सलमान और उसकी पत्नी खुशनुमा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद खुशनुमा अपने प्रेमी साबिर निवासी गांव जौला के साथ चली गई थी। इससे आहत सलमान ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन

घटना के बाद सलमान के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर खुशनुमा और साबिर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलीपुर पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed