फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kairana: Class 2 student dies while trying to come out by breaking the glass of the gate in film style

kairana: फिल्मी स्टाइल में गेट का शीशा तोड़कर बाहर आने के प्रयास में कक्षा दो के छात्र की मौत

Sat, 17 Aug 2024 12:19 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, कैराना
अमर उजाला नेटवर्क, कैराना Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 17 Aug 2024 12:19 AM IST
सार

फिल्म स्टाइल में गेट का शीशा तोड़कर बाहर आने के प्रयास में कक्षा दो का छात्र जख्मी हो गया। शीशा टूटकर जांघ में घुस गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
kairana: Class 2 student dies while trying to come out by breaking the glass of the gate in film style
लखन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला शीतला माता निवासी सराफा व्यापारी विशाल वर्मा का 8 वर्षीय पुत्र लखन खेल-खेल में मकान के कमरे के अंदर बंद हो गया। फिल्मी स्टाइल में गेट का कांच का शीशा तोड़कर बाहर आने के प्रयास में शीशा जांघ में घुस गया। गंभीर अवस्था में छात्र को मेरठ रेफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शोक में कस्बे का सराफा बाजार बंद रहा।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी विशाल वर्मा का 8 वर्षीय पुत्र लखन शामली के स्कॉटिश स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह अपनी बहनों के साथ लुका छुपी खेल रहा था। इसके बाद अचानक ही लखन मकान के एक कमरे में बंद हो गया। कमरे के गेट में शीशा लगा हुआ था। लखन ने कहा कि मैं गेट तोड़कर बाहर आ जाऊंगा, मुझे कोई अंदर नहीं रख सकता। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में लखन ने शीशे के गेट में जोर से लात मार दी, जिससे शीशा चकनाचूर होकर लखन की जांघ में घुस गया और वह लहूलुहान हो गया। यह देखकर बहनों ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजन बालक को शामली के निजी अस्पताल में ले गए लेकिन गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। पूर्व सराफा यूनियन अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश चंद वर्मा का पौत्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

kairana: Class 2 student dies while trying to come out by breaking the glass of the gate in film style
मासूम लखन की मौत की सूचना पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
फोन में वीडियो देखकर नकल कर रहा था 
परिजनों ने बताया कि लखन पढ़ाई में काफी होशियार था। हालांकि वह अकसर माता या पिता का मोबाइल लेकर उसमें वीडियो देखता रहता था। माना जा रहा है कि वीडियो देखने के बाद ही लखन ने शीश तोड़कर बाहर आने का प्रयास किया।

 

kairana: Class 2 student dies while trying to come out by breaking the glass of the gate in film style
लखन की मौत के शोक में बंद पड़ा सराफा बाजार। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को मोबाइल देने से बचे : डॉ. अरुण राय
मनोवैज्ञानिक डॉ. अरुण राय का कहना है कि बच्चे आज के समय में मोबाइल पर वीडियो अधिक देख रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि वीडियो में जिस तरह से दिखाया जाता है, मासूम उसी तरह से उसे रीयल लाइफ में करने का प्रयास करते हैं। कई बार जान गंवा बैठते हैं। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों के खेलते या फिर अन्य समय उन पर विशेष ध्यान रखें। उन्हें यह भी बताएं कि वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, वह सच नहीं है। उसे यदि जीवन में प्रयोग करेंगे तो नुकसान हो सकता है। बच्चों को मोबाइल देने से भी बचें।

बदहवास मां ने भी उसी कांच पर हाथ मारकर जख्मी किए 
मासूम लखन की मां प्रिया वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। मां ने जिस शीशे से बेटे की मौत हुई, उस पर कई बार अपने हाथ मारे, जिससे मां भी घायल हो गई। प्रिया का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया। वह रो-रोकर कह रही थी कि जिसने मेरे बेटे की जान ली, उसे नहीं छोडूंगी। बाद में किसी तरह परिवार के लोगों ने उसे शांत किया। पिता का कहना था कि यदि बच्चे का ध्यान रखते, उसे मोबाइल नहीं देते तो उसकी जान बच सकती थी। पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed