{"_id":"62f3d805d231d64ccc3b7103","slug":"joint-managing-director-of-mill-rahul-lal-was-held-hostage-in-dm-office-for-five-hours-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल पांच घंटे रहे बंधक, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल पांच घंटे रहे बंधक, जानें पूरा मामला
Wed, 10 Aug 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:45 PM IST
सार
सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल को कार्ययोजना न देने पर कलेक्ट्रेट के प्रतीक्षा कक्ष में पांच घंटे तक बैठाए रखा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पेराई सत्र 2021-22 के संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना पेश न करने पर कलेक्ट्रेट में बुधवार दोपहर बाद सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल पेश हुए। डीएम जसजीत कौर ने 31 अक्तूबर तक की गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए। कार्ययोजना न देने पर उन्हें कलेक्ट्रेट के प्रतीक्षा कक्ष में पांच घंटे तक बैठाए रखा। वहीं, डीएम ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना जल्द पेश नहीं की गई तो एक बार उन्हें बुलाया जाएगा। कार्ययोजना पेश न करने पर बड़ी कार्रवाई चीनी मिल के खिलाफ की जा सकती है।
विज्ञापन
वर्ष 2021-22 पेराई सत्र का शामली चीनी मिल ने 374.67 करोड रुपये का किसानों का गन्ना खरीदकर कुल 132.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। शामली चीनी मिल पर 242.50 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। शामली मिल सिर्फ चार जनवरी तक का 35.28 प्रतिशत बकाया गन्ना भुगतान ही कर पाई है। पिछले पेराई सत्र के भुगतान में फिसड्डी रहने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शामली चीनी मिल के गेट के बाहर धरना दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएम के आदेश पर जिले की तीनों चीनी मिलों के अफसरों को सात घंटे कलेक्ट्रेट में बंधक बनाए रखे गए। बुधवार को डीएम जसजीत कौर के नोटिस दिए जाने पर दोपहर तीन बजे अपर दोआब शुगर मिल शामली के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल पहुंचे। डीएम ने पेराई सत्र 2021-22 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर 31 अक्तूबर तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चर्चा की। इस दौरान अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की कार्ययोजना राहुल लाल पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: परिवार में पसरा मातम: जच्चा-बच्चा की मौत पर खूब हुआ हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, देखें तस्वीरें
तीन बजे से लेकर रात आठ बजे तक डीएम के निर्देश पर सयुंक्त प्रबंध निदेशक को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे बंधक बनाए रखा। आठ बजे के बाद राहुल लाल को छोड़ा गया। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मिल के सयुंक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल को यह कहकर छोड़ा गया कि अगली बार कार्ययोजना पेश करने के लिए बुलाया जाएगा। बकाया गन्ना भुगतान की कार्ययोजना पेश न करने पर शामली चीनी मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।