{"_id":"6112c9e28ebc3e742741abe7","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-today-preparation-complete-shamli-news-mrt55134678","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2021 की प्रवेश परीक्षा बुधवार को होगी। जिले में तीन केंद्रों पर 3627 बच्चे परीक्षा देंगे। विद्यालय में कक्षा छह में 80 सीट हैं। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी करने का दावा किया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य करन सिंह ने बताया कि कक्षा छह में 80 सीट हैं। जिले में 13 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 3627 बच्चे पंजीकृत हैं। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले 11 बजे से केंद्र पर एंट्री शुरू हो जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में सभी ब्लाक स्तर पर केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर पूर्व में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली जा चुुुकी है, जिसमें परीक्षा संबंधी सभी गाइड लाइन से अवगत कराया जा चुुका है।
विज्ञापन
- इन केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली, वीवी इंटर कालेज शामली, हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली, डीएवी इंटर कालेज ऊन, आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना, जय सीताराम इंटर कालेज झिंझाना, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कालेज थानाभवन, लाला लाजपतराय इंटर कालेज थानाभवन, किसान इंटर कालेज थानाभवन, पब्लिक इंटर कालेज कैराना, चौधरी मान सिंह राजकीय इंटर कालेज कंडेला, श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला, हिंदू इंटर कालेज कांधला शामिल हैं।