{"_id":"63544215648cdc65b44e4636","slug":"jam-opened-on-getting-entry-of-paddy-vehicles-shamli-news-mrt610676039","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: धान के वाहनों को प्रवेश मिलने पर खोला जाम, दीपावली को देखते हुए दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: धान के वाहनों को प्रवेश मिलने पर खोला जाम, दीपावली को देखते हुए दी अनुमति
Sun, 23 Oct 2022 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:48 AM IST
सार
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली यमुना पुल पर भाकियू ने लगाया जाम शुक्रवार देर रात खोल दिया। दीपावली को देखते हुए किसानों को धान ले जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
हरियाणा की सीमा में जाती धान की ट्रैक्टर ट्रॉली।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली यमुना पुल पर भाकियू ने लगाया जाम शुक्रवार देर रात खोल दिया। करनाल प्रशासन ने दीपावली को देखते हुए फिलहाल किसानों को धान ले जाने की अनुमति दे दी। जिससे यूपी के किसानों के वाहनों का हरियाणा में प्रवेश शुरू हो गया है। जाम खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
हरियाणा पुलिस ने बुधवार शाम यूपी के किसानों के धान से लदे वाहन रोक दिए थे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर किसानों को लाठियों से पीटा भी था। जिसमें एक सिख किसान की पगड़ी भी उतर गई थी। बृहस्पतिवार शाम से भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने बिड़ौली यमुना पुल पर चक्का जाम कर दिया था।
सीओ अमरदीप मौर्या व एसडीएम निकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खुलवाया था, लेकिन कुछ देर बाद ही हरियाणा में धान के वाहन रोकने पर किसान फिर से धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Diwali 2022: सोने की चमक से दमका बाजार, मेरठ में हुआ 150 करोड़ का कारोबार
शुक्रवार रात करीब 11 को करनाल प्रशासन ने किसानों के धान के वाहनों को प्रवेश दे दिया। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान का कहना है कि हमारी मुख्य मांग धान की बिक्री पर लगी रोक को हटवाना थी। किसानों के साथ हुई मारपीट के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिस पर कार्रवाई का आश्वासन पुलिस ने दिया है।