फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Motorcyclist dies after being hit by a vehicle.

Shamli News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 05 Oct 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 05 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a vehicle.
शामली में हादसे में मरे कृष्ण का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा कट के पास वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी कृष्ण (30), सुमित (19) व कार्तिक (15) रविवार सुबह घर से मजदूरी पर गए थे। देर शाम को तीनों बाइक द्वारा गांव बलवा से घर जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा कट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शामली में हादसे में मरे कृष्ण का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

शामली में हादसे में मरे कृष्ण का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed