{"_id":"6ac2a86678ca715dbf0061ba","slug":"properties-of-three-wanted-accused-in-ankit-murder-case-attached-shamli-news-c-26-1-sal1002-175435-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंकित हत्याकांड के वांछित तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंकित हत्याकांड के वांछित तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क
Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
अंकित हत्याकांड के आरोपियों के घर से कुर्क किया गया सामान। स्रोत पुलिस विभाग
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित चल रहे एक-एक लाख के इनामी दो शूटरों समेत तीन आरोपियों की पुलिस ने रविवार को कुर्की की कार्रवाई की है।
बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम को शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर सुमित व मोहित मारे गए थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पांच दिन पहले ही पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल रहे रोहित लाडला को गिरफ्तार किया था।
हत्याकांड में शामिल रहे दो शूटर आर्यन संधु निवासी मोहल्ला सोमला जाटान कालंदरी गेट थाना सिटी जनपद करनाल व सत्यम कादियान निवासी गोपीवाला डेरा थाना सिटी सेक्टर चार जनपद करनाल और हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गोगी गैंग के राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया निवासी शाहपुर तुर्क थाना मुरथल जनपद सोनीपत वांछित चल रहे हैं। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। तीनों को पुलिस भगोड़ा भी घोषित कर चुकी है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि न्यायालय की अनुमति मिलने पर रविवार को सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शामली पुलिस की टीम ने तीनों वांछितों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
किस आरोपी की क्या संपत्ति हुई कुर्क
राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के मकान से डबल बेड, सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, संदूक, एलईडी टीवी, जिम का सामान व अन्य कुर्की योग्य संपत्ति। आर्यन संधू के मकान से सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, संदूक, एलईडी टीवी, इनवर्टर बैटरी व अन्य कुर्की योग्य संपत्ति। सत्यम कादियान के मकान से सेफ, दीवान बेड, जिम का सामान, सोफा, डाइनिंग टेबल व अन्य कुर्की योग्य संपत्ति