फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The market dazzled with the brilliance of Kanak... a business of 150 crores

Diwali 2022: सोने की चमक से दमका बाजार, मेरठ में हुआ 150 करोड़ का कारोबार

Sun, 23 Oct 2022 08:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 08:50 AM IST
सार

मेरठ धनतेरस के दिन बाजारों में खूब भीड़ नजर आई। इस दौरान जमकर खरीदारी की गई। 150 करोड़ का कुल कारोबार हुआ। आज और अधिक भीड़ होने की संभावना है।

विज्ञापन
The market dazzled with the brilliance of Kanak... a business of 150 crores
Deepawali 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 धनतेरस के पहले दिन बाजार में खूब खरीदारी हुई। सराफा बाजार भी चमक उठा। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के साथ कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी की खरीदारी हुई। सुबह से रात तक बाजारों में रौनक रही। शनिवार को 150 करोड़ का कारोबार हुआ। सदर, आबूलेन, बोम्बे बाजार, सेंट्रल मार्केट में भीड़ उमड़ पड़ी। आभूषण, चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी गणेश जी भी चांदी के खरीदे गए। रात 9:30 बजे तक बाजार में खरीदारी हुई।
विज्ञापन


सपनों की कार लेकर पहुंचे घर
शहर में धनतेरस के प्रथम दिन 150 गाड़ियों के साथ 300 टू व्हीलर की डिलीवरी दी गई। शनिवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग गाड़ी की डिलीवरी रविवार को लेंगे। किया, महिंद्रा और हीरो के डीलर सिद्धार्थ ने बताया कि इस बार शहर में दो दिन में 4 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री होगी। एचडी क्रिस्टल क्लीयर स्मार्ट पैनल के साथ एलईडी टीवी की डिमांड रही। वाशिंग मशीन, फ्रिज, एसी, मिक्सर, जूसर की खरीदारी की गई। इस बार ऑनलाइन खरीदारी बहुत कम रही।
विज्ञापन


कारोबार का आंकड़ा
सराफा - 40 करोड़
बर्तन - 10 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स - 30 करोड़
विद्युत उपकरण एवं इलेक्ट्रानिक्स - 10
गिफ्ट आइटम - 20 करोड़
पूजा सामग्री - 5 करोड़
गैजेट्स - 10 करोड़
खाद्यान - 5 करोड़
मिष्ठान - 20 करोड़

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में आज होगी पूजा
रविवार को भगवान धनवंतरि की पूजा होगी। दीपावली का पर्व सोमवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी, दीपावली, हनुमान जयंती सोमवार को है। मंगलवार को सूर्य ग्रहण है। बुधवार को गोवर्धन और बृहस्पतिवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि धनतेरस का पर्व रविवार को मनाना श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन उपहार, सिक्के, बर्तन, गहने खरीदना शुभ माना जाता है। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि लक्ष्मी मां और भगवान गणेश जी की चांदी की मूर्ति खरीदने से कष्ट समाप्त हो जाते हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है।

खरीदारी और पूजन शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:40 से 12:27 तक (वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी)
लाभामृत चौघड़िया - सुबह 9:15 से 12:05 तक (लकड़ी का सामान, वाहन, सजावट का सामान)
शुभ चौघड़िया - दोपहर 1:30 बजे से 2:54 तक ( ज्वेलरी, मिष्ठान, वाहन, आभूषण, मिट्टी के बर्तन)
विजय मुहूर्त - दोपहर 1:58 से 2:43 तक (पूजन एवं खरीदारी) शेयर मार्केट, फाइनेंस (सभी तरह की खरीदारी)
गोधूलि मुहूर्त - ग्रहस्थ के पूजन मुहूर्त शाम 05:04 से 06:20 तक।
प्रदोष काल उत्तम मुहूर्त - शाम 5:44 से रात 8:16 तक (खरीदारी)
वृषभ लग्न लक्ष्मी स्थिरता के लिए पूजन शाम 06:58 से रात 08:54 तक।
निशिता मुहूर्त शस्त्र यंत्र सिद्धि- रात्रि 11:16 से 12:07 तक।
त्याज्य राहु काल - शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक (इस समय न खरीदारी और न ही पूजन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed