फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jal Nigam will get 40 roads constructed, work started

Shamli News: जल निगम कराएगा 40 सड़कों का निर्माण, काम शुरू

Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam will get 40 roads constructed, work started
शामली। जल निगम के अधिकारी जिले की 40 सड़कों का निर्माण कराएंगे। इसके लिए कुछ गांवों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी निर्माण कार्य के लिए 42 करोड़ रुपयों का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

जिले के लोग पिछले काफी समय से सड़कों के निर्माण की मांग करते चले आ रहे थे। जल निगम के एक्सईएन हाशिम अख्तर ने बताया कि 40 सड़कों का निर्माण विभिन्न गांवों में कराया जाना है, जिसके लिए बजट स्वीकृत किया गया है। निर्माण के लिए सभी सड़कों का ठेका छोड़ दिया गया है। प्रथम चरण में कैराना के गंदराऊ , बीबीपुर हटिया, यारपुर, जंधेरी, सांपला, भोगी माजरा, सिंकदरपुर , बिड़ौली, खेड़की, गुज्जरपुर फतेहपुर, रामनगर, महावतपुर, कमालपुरा आदि गांवों में सड़क निर्माण कराया गया है। बजट आते ही अन्य गांवों को भी चिन्हित कर निर्माण कार्य कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। विभिन्न गांवों में दो से लेकर तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम ने दिए थे दीपावली से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश
हाल ही में सीएम ने सभी जिलों की सड़कों को दीपावली से पूर्व गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए थे। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अलावा जल निगम और अन्य विभागाें के अधिकारी सड़कों के निर्माण में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed