फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jal Jeevan Mission scheme hanging in balance for two years

Shamli News: दो साल से अधर में लटकी जल जीवन मिशन योजना

Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission scheme hanging in balance for two years
जलालाबाद के ग्राम नांगल में अधूरा पड़ा पानी टंकी निर्माण कार्य, योजना को पलीता लगाते हुए जंग ख
जलालाबाद। जल जीवन मिशन योजना कस्बा क्षेत्र में परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। क्षेत्र के कई गांवों में दो साल से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नांगल, अहाता गोसगढ़, उमरपुर, दखौड़ी जमालपुर, दभेडी, चंदेनामाल में एक करोड़ 49 लाख 26 हजार की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा था। टंकी का निर्माण कार्य बेहद सुस्त होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां आधा-अधूरा पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है, तो कहीं पाइपलाइन बिछाने के दौरान आधा-अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन




विभिन्न गांवों में पानी टंकी निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। गांवों में हर घर कनेक्शन के तहत पाइप लाइन डाल दिया गया है, परंतु टोंटी तक नहीं लगाई गई है। कनेक्शन तो दूर पानी टंकी का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। सड़कों में पाइप लाइन जगह-जगह ऊपर ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यही नहीं, ग्रामीणों की गली और मुख्य मार्ग खोदकर छोड़ दिए जाने से अक्सर ग्रामीण उसने आवागमन करते समय गिर कर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी इससे पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। इसको लेकर नरेंद्र चौधरी, राजेश मुखिया, जोगेंद्र रोड, पप्पु रोड, नीटू रोड, बंटी चौधरी, संदीप कुमार, रजनीश, महक सिंह, ओमपाल, अनुज चौधरी, मोहित चौधरी, अंकित, अंकुर सैनी, राजेश कुमार, सहित तमाम लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया और जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। जल निगम के एक्सईएन फूल कुमार का कहना है कि कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी जगह कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed