फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Issue of outstanding sugarcane payment raised in board meeting

Shamli News: बोर्ड की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान का उठा मुद्दा

Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Issue of outstanding sugarcane payment raised in board meeting
हल्दौर। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार कक्ष में आयोजित बोर्ड की प्रथम बैठक में बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के बकाया गन्ना भुगतान समेत आदि विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार कक्ष में बोर्ड की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। संचालक परवेंद्र सिंह, कौशल कुमार ने कहा कि 0118, 15023 व नया गन्ना बीज 16202, 18231 और 17231 उपलब्ध कराकर सब्सिडी दिलाने की मांग की है। समिति के सभापति नरेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह ने नकद खाद दिलाने, किसानों को जबरन कीटनाशक दवाई नहीं दिलाने व खाद की समस्याओं का समाधान कराएं जाने का भरोसा दिलाया। बिलाई चीनी मिल के सहायक केन गन्ना महाप्रबंधक कपिल चौधरी, वेव चीनी मिल बिजनौर से केन मैनेजर प्रवीन कुमार, स्योहारा केन गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद चौहान, चांदपुर चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक नरेंद्र सिंह समिति सचिव मुकेश राठी, उपसभापति पुष्कर चौधरी, कल्याण सिंह, परमा सिंह, ब्रजवीर सिंह, कामेश देवी, चंद्रो देवी, नामित संचालक वरुण प्रताप सिंह, लेखाकार महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed