फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iqbal Kana was in Pakistan when the pistols were caught in Delhi

इकबाल काना की दिल्ली में पकडी गई थी 75 पिस्टलें

Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Iqbal Kana was in Pakistan when the pistols were caught in Delhi
दिल्ली में पिस्टलें पकड़े जाने के समय इकबाल काना था पाकिस्तान में
विज्ञापन

कैराना (शामली)। दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में साजिशकर्ता इकबाल काना की अक्तूबर 1995 में दिल्ली में पाकिस्तान से भेजी गई 75 पिस्टलें पकड़ी गईं थीं। हथियार तस्करी में इकबाल काना का नाम आने के बाद इकबाल भारत वापस नहीं आया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहकर वह भारत विरोधी गतिविधियां चलाने लगा।
कैराना के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी हाजी अकबर के तीन बेटों में इकबाल काना दूसरे नंबर का है। हाजी अकबर चौक बाजार में ठेली लगाकर सब्जी और फल बेचता था। इकबाल पढ़ा लिखा होने के कारण 90 के दशक की शुरूआत में गठरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। बाद में इकबाल ने गठरी व्यवसाय का अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया तथा कुछ रुपये देकर महिलाओं व पुरुषों को अपने खर्च पर पाकिस्तान भेजकर सोने व अन्य सामान की तस्करी कराने लगा। वर्ष 1992 में इकबाल काना ने सहारनपुर जिले के गांव खेड़ा अफगान की महिला के साथ शादी की, जिससे दो बेटियां थीं। वर्ष1994 में इकबाल ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, जिस पर उसके पिता अकबर ने इकबाल काना को घर से निकाल दिया था। फरवरी 1995 में इकबाल तस्करी के लिए पाकिस्तान गया था। अक्तूबर 1995 में इकबाल काना द्वारा पाकिस्तान से भारत भेजे गए 75 पिस्टल दिल्ली में पकड़े गए थे। दिल्ली स्पेशल टीम ने पिस्टल के साथ छह आरोपी भी पकड़े थे, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। सभी आरोपियों ने स्पेशल टीम को बताया था कि पिस्टल इकबाल काना के हैं। यह खबर मिलने के बाद इकबाल काना भारत वापस नहीं आया तथा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहकर भारत विरोधी गतिविधियां चलाने लगा। इकबाल काना की मां बशीरन ने 2014 में अपना सरावज्ञान वाला मकान भी बेच दिया था तथा दूसरी जगह जाकर रहने लगे थे।
विज्ञापन

कैराना से कई लोगों पर खुफिया तंत्र की नजर
शामली: दरभंगा ब्लास्ट में कैराना के चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों की नजर कई अन्य लोगों पर है। चारों आरोपियों का पाकिस्तान कनेक्शन मिलने के बाद कैराना के ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है, जो कि पाकिस्तान जाकर लौटे हैं। इसके साथ ही चारों आरोपियों के संपर्क के कई लोग इधर-उधर हो गए हैं। कैराना के कई लोगों की रिश्तेदारियां पाकिस्तान में हैं। इसलिए उनका वहां जाना-आना लगा रहता है। एनआईए द्वारा पकड़े गए नासिर और सलीम के भी पाकिस्तान होकर लौटने की जानकारी मिली है। इस बारे में पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed