फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Invoice for a teenager who wishes to get married

शादी करने की इच्छा जताने वाले किशोर का चालान

Mon, 11 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Invoice for a teenager who wishes to get married
शामली। एक गांव निवासी किशोर और किशोरी ने रविवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया था कि वे दोनों शादी करना चाहते है। पुलिस ने दोनों की उम्र करीब 15 साल के आसपास होने के कारण उनके परिजनों को सूचना दी थी। किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री कक्षा 10 में पढ़ती है। सात नवंबर को वह घर से कॉलेज गई थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी थी। उसकी पुत्री घर से करीब 45 हजार रुपये भी साथ ले गई थी। उन्होंने गांव किशोर पर बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि किशोर का चालान कर दिया है जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed