फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation of civic body elections begins, political parties can take major action

Shamli News: निकाय चुनाव के विभीषणों की जांच शुरू, राजनीतिक दल कर सकते हैं बड़ी कार्रवाई

Sat, 06 May 2023 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Investigation of civic body elections begins, political parties can take major action
- मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था निकाय चुनाव
विज्ञापन

शामली। निकाय चुनाव का मतदान होने के बाद अब राजनीतिक दल अपने खेमे में शामिल विभीषणों की जांच में जुट गए हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। भाजपा में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद निकाय चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल भी बन गया है। दो नेताओं पर पार्टी पहले ही कार्रवाई भी कर चुकी है।

निकाय चुनाव में पिछली बार भाजपा बनत नगर पंचायत सीट बहुत ही मामूली अंतर से जीती थी। इसके अलावा अन्य सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सहारनपुर के साथ ही शामली से निकाय चुनाव के प्रचार का शंखनाद किया था, लेकिन टिकट वितरण को लेकर पार्टी के कई नेता बागी तेवर दिखा दिए थे। कई सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के सामने नामांकन कर नुकसान भी पहुंचाया। भाजपा में ऐसे मामले अधिक सामने आए। झिंझाना में कार्रवाई करते हुए पार्टी ने आशीष मित्तल और राकेश सैनी को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। रालोद और सपा में भी बगावती सुर उठे, लेकिन दोनों पार्टियों ने समय रहते काफी हद तक डैमेज कंट्रोल कर लिया। मतदान होने के बाद कई सीटों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। किसने अपनी ही पार्टी को कहां और किस स्तर पर नुकसान पहुंचाया है, यह भी लगभग जाहिर हो चुका है। ऐसे में भाजपा में विभीषणों की तलाश जारी शुरू हो चुकी है। वहीं अन्य राजनीतक दल भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed