फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions for FIR against 13 BLOs

13 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Thu, 20 Oct 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Instructions for FIR against 13 BLOs
शामली कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम जसजीत कौर व ए - फोटो : SHAMLI
13 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में निकाय चुनाव के संबंध में बैठक हुई। जिसमें डीएम ने चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, ईओ, बीएसए और बीडीओ को निर्देश दिए कि नगरीय निकाय चुनाव में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के कार्य में लगे अधिकारी प्रतिदिन बूथ लेवल ऑफिसर के कार्य की समीक्षा करेंगे। डीएम ने कैराना के पांच और शामली के आठ बीएलओ के ड्यूटी ज्वॉइन न करने पर एफआईआर के निर्देश दिए। कहा कि कि चुनाव का कार्य प्राथमिकता से करें। सभी एसडीएम निर्वाचन कार्य समय पर पूरा कराएं। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी वार्डों की मतदाता सूची शुद्ध रूप से तैयार करें। 31 अक्तूबर तक मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन कराया जाए। एडीएम संतोष कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
एक अक्तूबर को होगा ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण किया जाएगा। जिसमें ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्तूूबर को होगा। निरीक्षण तथा दावे आपत्तियां एक नवंबर से सात नवंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। निस्तारण, दिनांक आठ नवंबर से 12 नवंबर तक होंगे। दावे और आपत्तियों का निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी और उन्हें मूल सूची में समाहित करने की कार्रवाई 14 नवंबर से 17 नवंबर तक होगी। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 18 नंवबर को किया जाएगा। मतदाता अपना नाम सम्मिलित करने के लिए एक नवंबर से चार नवंबर तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में मौजूद अधिकारी।

शामली कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में मौजूद अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed