फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspector line spot in SP inspection

एसपी निरीक्षण को थाने पहुंचे, दरोगा को किया लाइन हाजिर

Tue, 20 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inspector line spot in SP inspection
थानाभवन। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने रविवार देर रात थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर अभिलेख और रजिस्टर आदि के रखरखाव तथा कंप्यूटर सिस्टम में रखी जाने वाली सूचनाओं के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक से रजिस्टर नंबर चार, रजिस्टर नंबर आठ, त्योहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, 107/116 सीआरपीसी, फ्लाई शीट, थाने के टॉप-10 अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर के बारे में जानकारी ली। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी करने के निर्देश दिए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने खामियों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। थाने के जनसुनवाई रजिस्टर व अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति और पुलिसकर्मियों में कार्य के प्रति सजगता को लेकर असंतोष जताया। वहीं, रात्रि अधिकारी दरोगा विमल कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के अतिरिक्त सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed