{"_id":"65d65277509c018f6105fdb4","slug":"in-laws-accused-of-assault-and-harassment-shamli-news-c-26-1-smrt1048-116808-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ससुराल वालों पर मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ससुराल वालों पर मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
अरविंद झंझोट ने बुधवार को शहर कोतवाली तहरीर देते हुए बताया उसकी पुत्री करुणा की शादी कस्बा थानाभवन निवासी युवक के साथ पांच मई 2023 को हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करते रहते हैं। उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की गई। पुत्री को ससुराल वाले नशे के इंजेक्शन भी लगवाते थे और मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न करते थे। पति ने बाइक की मांग की, जिस पर उसने अपनी बाइक उन्हें दी। साथ ही व्यवसाय करने के लिए डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लेकर दिए। इसके बाद उसकी पुत्री पर बुलेट बाइक लाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उसकी पुत्री को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 15 फरवरी की शाम को पति, सास व ससुर उसकी पुत्री को कार से शामली में उसके घर छोड़कर चले गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। अरविंद झंझोट के साथ चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट, दीपक सैनी, लोकेश कटारिया, शमसीर खान, प्रमोद कश्यप, सलमान राणा, नौशाद खान, गय्यूर अली, जबरपाल सिंह, किरण देवी, राजेश देवी, मुनेश देवी, सुनीता देवी आदि रहे।
-- -
संजीव शर्मा