{"_id":"6024297e8ebc3ee9415169c6","slug":"in-february-the-heat-of-march-the-mercury-of-the-day-rose-by-three-degrees-shamli-news-mrt524736879","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, दिन का पारा तीन डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, दिन का पारा तीन डिग्री बढ़ा
विज्ञापन
शामली। दिन मेें चटख धूप निकलने से पिछले दिन का पारा तीन डिग्री बढ़ गया है। जिससे मार्च में होने वाली गर्मी का अहसास फरवरी में होने लगा है। बुधवार को दिन का पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
पिछले पांच दिन में पारा बढ़ने के मौसम गरम हो रहा है। बुधवार सुबह 9 बजे से कोहरा छाया रहा। नौ बजे के बाद धूप निकलने से मौसम गरम होता गया। पूरे दिन में चटख धूप निकलने से फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री बढ़ने से 26 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया है। रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बाद दिन बेहद गरम रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने से अगले पांच दिनों में दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा। बुआई के हिसाब से गेहूूं की दूसरी सिंचाई बुआई के 80 से 85 दिन बाद पुष्पावस्था पर करे। बसंत कालीन मक्का की बुआई पूरे माह कर सकते है। रबी में मक्का में तीसरी सिंचाई बुआई के 75 से 80 दिन बाद चौथी सिंचाई 105 से 110 दिन के बाद करें।