फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If the problems are not resolved, will protest on the bypass

Shamli News: समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बाईपास पर करेंगे धरना-प्रदर्शन

Tue, 03 Jan 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
If the problems are not resolved, will protest on the bypass
ऊन तहसील में गन्ना बकाया भुगतान व आवारा पशुओ को लेकर नायब तहसीदार को ज्ञापन देते किसान - फोटो : SHAMLI
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बाईपास पर करेंगे धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। गन्ना बकाया भुगतान, बेसहारा पशु व अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने एसडीएम ऊन को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। समस्या के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो किसान 10 जनवरी को बाईपास मार्ग पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
गन्ना बकाया भुगतान, आवारा पशु तथा बिजली की समस्या को लेकर दर्जनों किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों का कहना है कि गन्ना मूल्य भुगतान वायदे के अनुसार नहीं हो रहा है। गत वर्ष का भी भुगतान अभी बकाया है। इसके अलावा बेसहारा पशुओं ने फसलें बर्बाद कर दी हैं। विद्युत निगम लगातार किसानों को नोटिस भेजकर छापेमारी कर रहा है किसान परेशान हैं। किसानों ने गत वर्ष का बकाया भुगतान तत्काल कराने, वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान 15वें दिन कराने, आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने तथा ट्यूबवेलों पर मीटर न लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि इन मांगों का समाधान नहीं हुआ तो किसान 10 जनवरी को ऊन बाईपास मार्ग पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

किसान तहसील में ज्ञापन देने के बाद चीनी मिल में यूनिट हेड अवनीश कुमार व गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया से मिले। गन्ना मूल्य बकाया भुगतान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जिस पर दोनों अधिकारियों ने गत वर्ष का बकाया भुगतान पांच जनवरी को करने का आश्वासन दिया। वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान 15 जनवरी से शुरू करने का वादा किया, लेकिन किसानों ने पांच जनवरी को ही वर्तमान पेराई सत्र का 15 दिन का भुगतान देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बाबा देवेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, राजदीप, मोनू चिकारा, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संगठनों ने किया समर्थन
गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों को ने 10 जनवरी को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी जिसके बाद किसान संगठन भी सक्रिय हो गए। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने भी धरना प्रदर्शन को समर्थन करने की घोषणा की है। राजवीर सिंह ने बताया कि सवित मलिक द्वारा धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए 10 जनवरी को धरना प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि धरना किसी एक संगठन या पार्टी का नहीं है सभी किसान धरने में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed