{"_id":"6a1dd8898ff4e7fbfb01fa85","slug":"i-called-several-times-from-the-je-to-the-xen-of-the-energy-corporation-no-one-picked-up-the-phone-shamli-news-c-26-1-sal1002-166635-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कई बार फोन मिलाया..., ऊर्जा निगम के जेई से लेकर एक्सईएन तक ने नहीं उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कई बार फोन मिलाया..., ऊर्जा निगम के जेई से लेकर एक्सईएन तक ने नहीं उठाया
Tue, 02 Jun 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। भीषण गर्मी की समस्या में बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। रात में बिजली नहीं आ रही और परेशान उपभोक्ताओं के ऊर्जा निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। लोग बिजली अधिकारियों की तमाम शिकायतें भी कर रहे हैं। रविवार की रात 11 बजे से 12.30 बजे तक संवाददाता ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की पड़ताल की। इस दौरान एक्सईएन द्वितीय, एक्सईएन तृतीय, जेई शामली और जेई कैराना रूरल समेत कई अधिकारियों ने कॉल रिसीव नहीं की। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यदि रात में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाए तो उपभोक्ता अपनी समस्या किसे बताएं।
अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों को उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे हालात
अधिकारी
सीयूजी नंबर
समय
स्थिति
अधीक्षण अभियंता
9193330999
रात 1:00 बजे
पहली रिंग में कॉल रिसीव हुई बोले- क्या मदद कर सकता हूं
जेई शामली 9193330955
11:45 बजे
कॉल रिसीव नहीं की
जेई कैराना रूरल
9193331056
11:50 बजे
कॉल रिसीव नहीं की
जेई डूंडूखेड़ा 9193330184
11:30 बजे
नंबर ही उपयोग में नहीं मिला
जेई जारखेड़ी 9193331985
12:03 बजे
कॉल रिसीव की और समस्या पूछी
एक्सईएन प्रथम
9193330910
12:30 बजे
कॉल रिसीव कर समस्या पूछी
एक्सईएन द्वितीय
9193330950
12:15 बजे
दो बार कॉल की, रिसीव नहीं हुई
एक्सईएन तृतीय
9193331006
11:45 बजे
कॉल रिसीव नहीं की
कंट्रोल रूम 1912 12.10 कॉल रिसीव नहीं हुई
हेल्पलाइन पर हर रोज पहुंच रहीं करीब 60 शिकायतें
ऊर्जा निगम की हेल्पलाइन पर बिजली गुल होने, फाॅल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने से संबंधित करीब 60 शिकायतें प्रतिदिन पहुंच रही हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं। अधिकारियों का दावा है कि सूचना मिलने के बाद तत्काल समस्या के समाधान का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
दो दिन पहले चौसाना में फूटा था लोगों का गुस्सा
बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने दो दिन पहले चौसाना में हंगामा किया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि विभागीय अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। ग्रामीणों ने जेई समेत अन्य अधिकारियों की शिकायत अधीक्षण अभियंता से करने की बात कही थी। उधर, भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक और किसान नेता कपिल खाटियान ने कहा कि अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता से शिकायत की जाएगी।
दिनभर बिजली की आंख-मिचौली से परेशान रहे लोग
शामली। सोमवार को भी जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहर की वर्मा मार्केट, फव्वारा चौक, बुढ़ाना रोड, काजीवाड़ा समेत कैराना, कांधला, जलालाबाद और थानाभवन क्षेत्रों में लोगों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।वर्मा मार्केट क्षेत्र में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। व्यापारी मिंटू, विशाल और मनीष ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।