फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hundreds of trees destroyed along the banks of Yamuna embankment

यमुना तटबंध किनारे वन विभाग के हजारो पेड काट कर नष्ट किए

Fri, 22 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of trees destroyed along the banks of Yamuna embankment
कैराना यमुना तटबंध नगला राई के पास बंधे के बराबर से तोडे़ गये पेड़। - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। यमुना में आने वाली बाढ़ से आसपास के गांवों को बचाने के लिए यमुना किनारे तटंबध बना है। तटबंध के दोनों तरफ सुरक्षा और हरियाली के लिहाज से करीब पांच किलोमीटर तक सैकड़ों हरे पेड़ लगाए गए थे, जिन्हें साजिश के तहत नष्ट कर दिया गया। वन विभाग इस मामले की जांच कराने में लगा है।
विज्ञापन

पानीपत रोड पर यमुना पुल से 200 मीटर पहले दोनों साइड यमुना तटबंध बना हुआ है। तटबंध पर तारकोल की सड़क बनी है, जिस पर खादर क्षेत्र के लोग अपने वाहनों से आते जाते हैं। नंगला राई से यमुना पुल तक करीब 5 किलोमीटर लंबे तटबंध के दोनों तरफ लगे कीकर, बेल, जामुन व नीम के पेड़ों को कुछ लोगों ने नष्ट कर दिया। पेड़ों की जड़े वहां साफ दिखाई दे रही हैं, जबकि कुछ पेड़ों की लकड़ी वहां से गायब कर दी गई है। गांव रामड़ा निवासी ग्रामीण अतर सिंह और नंगलाराई निवासी याकूब ने बताया कि चार दिन पूर्व जेसीबी चलाकर पेड़ों को नष्ट किया गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि रेत खनन के लिए रास्ता बनाने को पेड़ तोड़े गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। खनन प्वाइंट पर कमरों का निर्माण करा रहे जसबीर ने बताया कि उन्हें पेड़ तोड़े जाने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

यमुना तटबंध पर लगे हरे पेड़ वन विभाग के हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनी अपराध है। वह टीम भेजकर जांच कराएंगे। अगर पेड़ साजिश के तहत नष्ट किए गए हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - धर्मवृत्त वन रेंजर कैराना क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed