{"_id":"6553be09474dcfaf1302de51","slug":"holidays-are-over-crowd-increased-at-railway-stations-and-bus-stands-shamli-news-c-26-1-smrt1047-11951-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छुट्टियां खत्म, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छुट्टियां खत्म, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बढ़ी भीड़
Wed, 15 Nov 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
शामली में रेलवे स्टेशन पर यात्रियो की लगी भीड
शामली। दीपावली और गोवर्धन के त्योहार मनाए जाने के बाद लोग घरों से लौटने लगे हैं। जिस कारण रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भीड़ है। बस और ट्रेनों में धक्कामुक्की के साथ ही उसमें सवार होने की आपाधापी मची हुई है।
रविवार को दीपावली, सोमवार और मंगलवार को गोवर्धन का त्योहार मनाए जाने के बाद लोग घरों से नौकरी वाली जगहों के लिए लौटने लगे हैं। इसके अलावा बुधवार को भैया दूज है जिसमें बहने भाइयों के घर जाने के लिए निकली है। बस और रेल में सवार होने के लिए मारामारी मची रही। दोनों जगहों पर यात्रियों की भीड़ रही।
दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए भी रवाना हुए युवा
शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा प्रस्तावित होने से दिल्ली- कानपुर, हल्द्वानी समेत कई जिलो में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिससे परीक्षार्थियों की भीड़ भी शामली रेेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर रही। बताया कि मंगलवार को निगम की बसों की आय सात लाख रुपये तक पहुंच गई। बुधवार-बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यूपी रोडवेज की बसों में अधिक सवारियां निकलने की उम्मीद है।