ठंड से कांपा शामली: 13 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Shamli News : शामली में ठंड को देखते हुए 13 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कहा गया कि अगर किसी स्कूल ने उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।
विस्तार
यूपी के शामली में ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिले में कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए है।
डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि डीएम रविंद्र सिंह के आदेश पर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर व कोहरे के कारण कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बताया गया कि समस्त बोर्ड के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी
इसके अलावा 10 तारीख से विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक तक कर दिया गया है l डीआईओएस ने कहा कि अगर किसी विद्यालयों में आदेश का उल्लंघन होना पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: लहराया परचम: मेरठ की एथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी को मिला अर्जुन अवाॅर्ड, परिजनों में खुशी का माहौल