फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी

Tue, 09 Jan 2024 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jan 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
UP: 25 families from Meerut canceled their trip to Maldives, booked for Lakshadweep
मालदीव - फोटो : Amar Ujala

भारत और पीएम नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके बावजूद देश के लोगों की नाराजगी अब तक कम नहीं हुई है। मेरठ के 25 परिवारों ने भी मालदीव में सर्दियों की छुट्टियां मनाने का प्लान टाल दिया है। उन्होंने वहां होटल बुकिंग से लेकर हवाई यात्रा के लिए टिकट को रद्द करा लिया है।


इस मामले में मालदीव सरकार के झुकने के बावजूद सोशल मीडिया पर भारतीयों की ओर से नाराजगी जाहिर की जा रही है।

दरअसल, छुट्टियों में घूमने के लिए मालदीव एक ड्रीम डेस्टिनेशन रहा है, लेकिन इस विवाद के बाद से लोगों का ट्रेंड बदल रहा है। पीएम मोदी के आह्वान पर लोग लक्षद्वीप और देश के अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं। 

UP: 25 families from Meerut canceled their trip to Maldives, booked for Lakshadweep
मालदीव - फोटो : Amar Ujala

ड्रीम ट्रिप फॉर यू प्राइवेट लिमिटेड के संचालक शिखर वाधवा ने बताया कि मालदीव की यात्रा रद्द करने वालों में मेरठ चिराग तनेजा, शिवानी तनेजा, श्रेया ढींगरा और कनिका ढींगरा सहित अन्य लोगों के परिवार हैं। ये लोग काफी समय से मालदीव जाने की तैयारी कर रहे थे। मगर अब प्लान बदल गया है।

इन लोगों की ओर से अब लक्षद्वीप सहित अन्य जगहों की बुकिंग के लिए पैकेज पूछे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लक्षद्वीप के लिए मोहित मक्कड़, नेहा मक्कड़, संदीप गांधी, कनिका गांधी, विक्रांत, ऋतु, निखिल और रिंकी सहित सात परिवारों ने बुकिंग कराई है।

UP: 25 families from Meerut canceled their trip to Maldives, booked for Lakshadweep
मालदीव - फोटो : Amar Ujala

मालदीव सरकार पीएम से माफी मांगे
जनशक्ति समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक शिवाजी रोड स्थित समिति के कार्यालय चंद्र हाउस पर हुई। संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता एजाज हुसैन ने किया। समिति के संस्थापक उमाशंकर खटीक ने कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रस्त मालदीव सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: 25 families from Meerut canceled their trip to Maldives, booked for Lakshadweep
लक्षद्वीप - फोटो : Amar Ujala

मालदीव से सस्ता है लक्षद्वीप का टूर
मालदीव के लिए बेहतर सुविधाओं सहित चार रात का प्रति व्यक्ति औसत खर्च 1.90 लाख रुपये तक आता है। ऐसे में कपल का खर्च 3.80 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। वहीं अपने देश में लक्षद्वीप के लिए प्रति व्यक्ति चार रात का खर्च एक लाख रुपये तक ही है। वहीं, कपल का चार रात का खर्च करीब दो लाख रुपये तक आता है। ऐसे में लक्षद्वीप की ट्रिप मालदीव से बेहद सस्ती पड़ती है।

विज्ञापन
UP: 25 families from Meerut canceled their trip to Maldives, booked for Lakshadweep
लक्षद्वीप - फोटो : Amar Ujala

कई कंपनियों ने शुरू किए स्पेशल पैकेज
टूर एवं ट्रेवल कंपनियों और एजेंसियों ने फिलहाल मालदीव की बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी है। इसके साथ ही अपनी ऑनलाइन साइट पर भी बहिष्कार किया है। वहीं, देश में लक्षद्वीप, केरल और पहाड़ों पर जाने के लिए स्पेशल पैकेज शुरू किए गए हैं। इनमें यात्रा, होटल और अन्य पर्यटन सुविधाओं में छूट के विकल्प दिए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed