फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Heavy vehicles stopped on Meerut-Karnal highway

मेरठ-करनाल हाईवे पर सीमा पर रोके गए भारी वाहन

Wed, 20 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles stopped on Meerut-Karnal highway
कैराना में हरियाणा साइड बेरिकेडिंग कर वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात परिवर्तन प्लान के तहत कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन रोक दिया है। इसके चलते मेरठ-करनाल हाईवे स्थित मुजफ्फरनगर सीमा पर भारी वाहनों का शामली जिले की सीमा में प्रवेश बंद हो गया है। मध्य रात्रि से दूसरे चरण का प्लान लागू होने से हल्के व भारी वाहनों का संचालन थम गया है। एएसपी ओपी सिंह ने मेरठ-करनाल हाईवे पर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को यातायात परिवर्तन प्लान पर सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले में 17 जुलाई से पहले चरण में यातायात परिवर्तन लागू किया गया है। जिसमें भारी वाहनों का संचालन कांवड़ मार्ग से न होकर वैकल्पिक मार्गों से किया जा रहा है। बुधवार मध्य रात्रि से 27 जुलाई की मध्य रात्रि तक दूसरे चरण का यातायात परिवर्तन प्लान लागू हो जाएगा। इस प्लान के लागू होते ही कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों के साथ हल्के वाहनों का संचालन भी नहीं होगा। बुधवार दोपहर को एएसपी ओपी सिंह ने मेरठ-करनाल हाईवे पर मुजफ्फरनगर की सीमा थाना फुगाना पहुंचकर यातायात परिवर्तन प्लान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीमा पर सभी भारी वाहनों को रोका गया है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने ट्रक चालकों को बताया कि कांवड़ मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं होगा। इसलिए जो जहां हैं, वहीं रोके जाएं। शामली जिले की सीमा में किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि यातायात परिवर्तन का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी दशा में प्रतिबंधित वाहनों का शामली जिले की सीमा में प्रवेश न होने पाए। इस अवसर पर जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के प्रभारी निरीक्षक, शामली जिले की पुलिस चौकी लांक के इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक वस्तु को छोड़ सभी वाहन प्रतिबंधित
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि अब कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए बुधवार मध्य रात से दूसरे चरण का यातायात परिवर्तन प्लान लागू हो रहा है। इसे देखते हुए कांवड़ मार्ग पर हल्के व भारी वाहनों का संचालन नहीं होगा। केवल एंबुलेंस, आवश्यक वस्तु, पासशुदा वाहनों का आकस्मिक स्थिति में संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed