{"_id":"5fef689b8ebc3e41a325c62d","slug":"health-department-prepares-for-vaccination-shamli-news-mrt518460212","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने की वैक्सीनेशन की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने की वैक्सीनेशन की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने की वैक्सीनेशन की तैयारियां
शामली। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जल्द मिलने की संभावना के चलते स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। शुक्रवार को शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसे लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। जिसके चलते मॉक ड्रिल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना वैक्सीन को लेकर ब्लाक लेवल पर छह सीएचसी में दो-दो बूथ बनाए जाएंगे, जबकि तीन बूथ जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए जाएंगे। इन बूथों पर 15 वैक्सीनेशन टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पहले चरण में लगभग साढ़े तीन हजार हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिनका डाटा फीड कर लखनऊ भेजा जा चुका है। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में वैक्सीनेशन के लिए मॉक ड्रिल का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन शुक्रवार को वैक्सीनेशन के लिए लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग होने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव द्वारा वैक्सीनेशन संबंधी जो दिशा निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार वैक्सीनेशन कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।