फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana and Shamli police raid in Kundal robbery case

Shamli News: कुंडल लूट मामलें में हरियाणा और शामली पुलिस की दबिश

Tue, 06 Jun 2023 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana and Shamli police raid in Kundal robbery case
-आरोपियों की निशानदेही पर एक सराफा व्यापारी को पूछताछ के लिए पानीपत सीआईए ले गई साथ
विज्ञापन

फोटो
कैराना। पिछले दिनों शामली व पानीपत में कुंडल लूट की घटना के बाद पानीपत सीआईए ने कैराना निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पानीपत सीआईए ने दोनों आरोपियों को पीसीआर पर लेकर शामली पुलिस के साथ सराफा बाजार में दबिश दी। इस दौरान पानीपत सीआईए एक सराफा व्यापारी को पूछताछ के लिए अपने साथ पानीपत ले गई।


तीन जून को शामली में तीन महिलाओं से कुंडल लूट लिए थे। इससे पहले 23 मार्च को भी शामली से ही एक महिला के कुंडल लूटे गए थे। पानीपत में भी 2 महिलाओं से कुंडल लूट की घटना होने के बाद पानीपत सीआईए ने कैराना निवासी मोहसिन व सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शामली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने पानीपत पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की तो शामली में हुई कुंडल लूट की घटनाओं में भी सलमान व मोहसिन का हाथ पाया गया। मंगलवार को पानीपत सीआईए फर्स्ट के एसआई सतीश कुमार पानीपत जेल में बंद लूट के दोनों आरोपियों सलमान व मोहिसिन को रिमांड पर लेकर कैराना पहुंचे। वहीं शामली कोतवाली प्रभारी नेमचंद भी अपनी टीम के साथ कैराना पहुंचे। बाद में पानीपत व शामली पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर के सराफा बाजार में दबिश दी। पुलिस ने लूट के दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुराना बाजार स्थित एक सराफा व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बाद में हरियाणा पुलिस सराफा व्यापारी को अपने साथ पानीपत ले गई। शामली कोतवाली प्रभारी नेमचंद ने बताया कि पानीपत पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद शामली में हुई लूट के मामले में दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed