फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government should end VIP culture amid royal bath: Mahendra Das

शाही स्नान के बीच VVIP कल्चर को खत्म करे सरकार: महेंद्र दास

Fri, 31 Jan 2025 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 Jan 2025 01:27 AM IST
सार

अखिल भारतीय पंच निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास ने कहा कि शाही स्नान के बीच वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Government should end VIP culture amid royal bath: Mahendra Das
कुंभ शाही स्थान में जाते अखिल भारतीय पंच निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय पंच निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास ने कहा कि शाही स्नान के बीच वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाना चाहिए। इससे स्नान करने के आए अन्य लोगों को भारी असुविधा होती है। महेंद्र दास के द्वारा प्रयागराज कुंभ में श्री बालाजी नगर खालसा की स्थापना मुक्ति मार्ग सेक्टर 17 गली नंबर पांच में की गई है। 20 दिन से मेरठ के 150 से अधिक लोग पंडाल में आने वालों सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


महेंद्र दास महाराज ने बताया कि मंगलवार रात हुई भगदड़ में मथुरा कोसी की रहने वाली एक महिला की हाथ की हड्डी टूट गई। महिला ने बताया कि वह सबसे आगे थी इस बीच एक संत के पैर छूने के लिए दूसरी महिला झुकी और एक के बाद एक लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए। वह महिला बालू पर कूद गई।
विज्ञापन


ऐसे में उसके हाथ की हड्डी टूट गई। बुधवार को पंडाल में रुकी और गुरुवार को वापस कोसी कलां रवाना हो गई। बुधवार को शाही स्नान में बालाजी नगर खालसा के युवा निकले लेकिन संगम स्थल पर पहुंचने में 9 घंटे का समय लग गया। अगर यह घटना होती तो दोपहर 12 बजे से पहले स्नान करने लेते। घटना होने के कारण रात्रि 8:30 बजे शाही स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तरफ पड़े थे चप्पल और कपड़े
मेरठ से 20 दिन पूर्व कंकरखेड़ा निवासी देवेंद्र कुमार सहित अन्य सात लोग मल्टीनेशनल कंपनी की मार्केटिंग के लिए प्रयागराज गए थे। देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना रात्रि में हुई। तब वह अपने होटल में सोए हुए थे। जब वह सेक्टर 20 में पहुंचे तो हर तरफ चप्पल और कपड़े पड़े थे। देवेंद्र ने बताया कि वह जूसी स्थित होटल में रह रहे हैं। संगम स्थल में जहां 15 मिनट लगते थे। बुधवार को 5 घंटे का समय लगा। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ देखा।

ट्रेनों में नहीं मिल रहा रिजर्वेशन
रोहटा रोड निवासी एनवायरमेंट क्लब के अध्यक्ष सावन कन्नौजिया ने बताया कि एक माह से कुंभ में है। तीन दिन बुखार होने के कारण होटल में रुके थे। परसो वह होटल में थे जब घटना हुई। सावन ने बताया कि वापस लौटने के लिए ट्रेन नहीं मिली। ऐसे में पहले बस से लखनऊ और फिर लखनऊ से मेरठ बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे।
 

होटल में 22 हजार में मिला कमरा
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे प्रयागराज पहुंचे। रेलवे स्टेशन से उतरते ही सभी को पुलिस संगम की तरफ भेज रही थी। गनीमत रही कि संगम स्थल पर न जाकर होटल में ही रुक गए।

रात्रि में भगदड़ की घटना हो गई। होटल का नोर्मल कमरा 22 हजार का मिला। बुधवार सुबह कीड़ घाट से नांव से संगम में पहुंचे। बुधवार को रात्रि में पहली बार इंडिगो की फ्लाइट में 16 हजार का टिकट देकर दिल्ली आए और फिर मेरठ पहुंचे।

ट्रेन हो रही 8 घंटे से 10 घंटे लेट
बिजली बंबा बाईपास सूपरटेक पॉम ग्रीन दीपक सिंघल, धीरज सहित चार लोग सीधी प्रयागराज के लिए ट्रेन न मिलने पर लखनऊ पहुंचे। प्रयागराज के लिए टैक्सी की गई। लेकिन 70 किमी पहले टैक्सी को रोक दिया गया। 20 किलोमीटर पैदल चलने के बाद एक रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठे। ट्रेन 8 घंटे में प्रयागराज स्टेशन पहुंची। 10 किलोमीटर पैदल चलकर घाट पर पहुंचे और स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed