फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Give information to the control room from the Jamaat and foreigners

कंट्रोल रूम पर दे जमात, विदेश से आने वालों की सूचना

Mon, 20 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Give information to the control room from the Jamaat and foreigners
कंट्रोल रूम पर दें जमात और विदेश से आने वालों की सूचना
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने जनपद में कोरोना वायरस को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से भी इस संक्रमण के बचाव व सर्तकता बरतने के लिए लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस से अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नहीं है। सावधानी एवं सतर्कता से ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि गांव व शहर में तब्लीगी जमात व विदेश से आए व्यक्तियों की सूचना संबंधित एसडीएम या कंट्रोल रूम नंबर 01398-270203 पर दे। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करें और भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले। डीएम ने चेतावनी दी कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने पर या भीड़ इकट्ठा होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को सर्दी, जुकाम व बुखार हो तो तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर चिकित्सकों से सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed