फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girls made aware under Mission Shakti

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

Sun, 29 May 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Girls made aware under Mission Shakti
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष ने छात्राओं को बताया कि सरकार ने महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे हैं। इसके अलावा प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। पुलिस के अलावा 23 विभाग महिला सुरक्षा में लगे हुए हैं। महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि यदि किसी भी महिला के सामने कोई भी समस्या आ रही है, तो वह पुलिस की सहायता ले सकती है। मौके पर लोकेंद्र, नरेश कुमार सैनी, नीरज जैन, उर्मिला शर्मा, सुखमाल सिंह, संगीता सैनी, दीप्ति अरोरा, आशा शर्मा, रूबी चौहान, मिंटू सैनी, नीलम, स्वाति, ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed