फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl created ruckus by parking her bike in the middle of the road, vehicles jammed

Shamli News: युवती ने बीच सड़क में बाइक खड़ी कर किया हंगामा, वाहनों का लगा जाम

Sat, 25 Nov 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girl created ruckus by parking her bike in the middle of the road, vehicles jammed
शामली बुढाना रोड पर सडक हादसे के बाद हंगामा कर रही युवती को समझाते पुलिस कर्मी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट प्राइवेट बस की बाइक में साइड लगने से मां-बेटी सड़क पर गिर गई। युवती ने बीच सड़क में बस के आगे बाइक को खड़ा कर दिया, जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई। युवती ने बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वाहनों की लाइन लगने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को समझाकर बाइक को हटाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी पूजा अपनी मां विनोद देवी को बाइक पर लेकर शामली में निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने के लिए आई थी। करीब साढ़े तीन बजे जब वे दोनों बाइक से घर लौट रही थी तो बुढ़ाना मार्ग रेलवे फाटक से पहले प्राइवेट यात्री बस की बाइक में साइड लग गई, जिससे मां-बेटी बाइक समेत सड़क पर गिर गईं और उन्हें चोट लग गई। इसके बाद युवती ने बाइक को बीच सड़क पर बस के आगे खड़ा कर दिया। युवती ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान वहां हंगामे की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद युवती की बाइक बीच सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed