{"_id":"5aa7ff6a4f1c1b91778b5479","slug":"general-hospitalization-of-two-doctors-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो डाक्टरों के भरोसे ही अस्पताल की सामान्य ओपीड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो डाक्टरों के भरोसे ही अस्पताल की सामान्य ओपीड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
शामली सीएचसी में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जिला अस्पताल के रूप में संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर मरीजों की भीड़ रहती है। मरीज सुबह आठ बजे अस्पताल में आ जाते हैं और लाइन में लग जाते हैं। काफी इंतजार के बाद उनका नंबर आता है। मंगलवार को भी सुबह से अस्पताल में यही स्थिति रही।
विज्ञापन
शामली में सरशादी लाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यूं तो एफआरयू यूनिट है। शामली जिला बनने के बाद से यह जिला अस्पताल की तर्ज पर संचालित हो रहा है। जिला अस्पताल में कैराना, थानाभवन, कांधला, ऊन, झिंझाना के मरीज आते हैं। मौसम परिवर्तन के साथ ही मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और अस्पताल में दिन पर दिन मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी शामली अस्पताल में पूरे दिन भीड़ लगी रही। इस दौरान सद्दाम निवासी थानाभवन और बाबरी क्षेत्र निवासी रोहताश ने बताया कि काफी देर इंतजार करने के बाद नंबर आ रहा है। आलम यह है कि मरीजों की अधिकता के कारण दोपहर दो बजे के बाद तक भी मरीज अस्पताल में बैठे रहते हैं और मौजूद डाक्टरों को ओवरटाइम देकर उनका इलाज करना पड़ रहा है।
डाक्टरों की कमी बनी समस्या
शामली अस्पताल में यूं तो कई डाक्टर है, जिनमें एक हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक रेडियोलॉजिस्ट, दो बाल रोग विशेषज्ञ हैं और दो महिला डाक्टर हैं। महिलाएं और बच्चों तथा हड्डी वाले मामलों का निपटारा संबंधित डाक्टर कर देते है, लेकिन सामान्य ओपीडी करीब 550 मरीजों की होती है, उसके लिए महज दो डाक्टर ही हैं। ऐसे में मरीजों को एक डाक्टर महज दो से तीन मिनट ही समय दे पाते हैं।
विज्ञापन
एक्सरे की प्लेट है नहीं, मरीज परेशान
शामली सीएचसी में एक्सरे मशीन तो है, लेकिन करीब एक माह से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार एक माह से एक्सरे की प्लेट खत्म है, जिसके चलते मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार सीएचसी स्तर से लिखा गया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
सीएचसी जिला अस्पताल के रूप में संचालित हो रहा है, यदि कोई समस्या है तो उसे दिखवाकर समाधान कराया जाएगा, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो सके। - डाक्टर राजकुमार
सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन