फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gair bjp sarkaaro ne ki shaamli ki upeksha

‘गैैर भाजपाई सरकारों ने की शामली की उपेक्षा’ 

Sat, 24 Nov 2018 11:05 PM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 24 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
gair bjp sarkaaro ne ki shaamli ki upeksha
file - फोटो : amarujala
प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को ग्राम मालैंडी में शामली से थानाभवन मार्ग का लोकार्पण किया। इसके बाद थानाभवन कस्बे में आयोजित जनता दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उधर, थानाभवन नगर पंचायत में अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। 
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने ग्राम मालैंडी में शामली से दुल्लाखेड़ी वाया थानाभवन तक आरईएस द्वारा बनाई गई सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकारों ने हमेशा शामली जिले की उपेक्षा की है। भाजपा सरकार ने जिले में प्राथमिकता के आधार पर काम कराए हैं। नए स्कूल कालेजों की स्थापना के साथ सड़कों का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर आरईएस के एक्सईएन जवाहर सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन मनोज, उपेंद्र मालैंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, विशेष सरोहा, भाकियू के कुलदीप पवार, लवली डायरेक्टर, राजेंद्र मादलपुर, सहदेव मालैंडी, सुधीर प्रधान ताना, अतुल पेलखा, अभय तोमर, राहुल शास्त्री आदि रहे। 
विज्ञापन


गौरव को किया सम्मनित 
शामली। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री ने मालैंडी गांव के सहदेव सिंह के पुत्र गौरव श्योरान को शूटिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। गौरव ने हाल ही में यह उपलब्धि हासिल की थी। मंत्री ने कहा कि हमारे जिले के गांवों में प्रतिभाएं छिपी हैं। बस उन्हें आगे लाने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सांत्वना देने पहुंचे मंत्री  
थानाभवन। मंत्री ने सड़क हादसे में मृतक युवक के ग्राम ठिरवा में परिजनों को सांत्वना दी। मस्तगढ़ में बुखार से युवक मौत हो गई थी।  

मंत्री जी छापामारी रुकवाओ 
थानाभवन। थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय में गन्ना राज्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनीं। क्षेत्र के लोग उनसे मिलने पहुंचे। इनमें अधिकतर ने विद्युत संबंधी समस्याएं बताई। हसनपुर लुहारी के किसानों ने बिना कनेक्शन बिल आने की शिकायत की। कहा कि छापामारी के नाम पर विद्युत निगम लोगों को परेशान कर रहा है। बलराम कैंडी ने विद्युत संबंधी समस्याएं रखी। उधर, कई शहरों से आए खाद और पेस्टीसाइड व्यापारी भी मंत्री से मिले। व्यापारियों ने कहा कि कृषि विभाग के अफसर छापामारी कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। हाल ही में कई दुकानों पर छापामारी हुई है। उन्होंने मंत्री से छापामारी रुकवाने का अनुरोध किया। कुछ किसानों ने गन्ना भुगतान को लेकर मिलों की भी शिकायत की। गन्ना मंत्री ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।  

कानून व्यवस्था की समीक्षा की 
थानाभवन। शनिवार को गन्ना राज्यमंत्री ने सहारनपुर मंडल के गन्ना अफसरों और शुगर मिल अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ से जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सर्दी का मौसम है। ऐसे में पुलिस रात में गश्त बढ़ाएं, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़े। लोगों को सुरक्षा की भावना महसूस हो। विद्युत अधिकारियों से कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी को परेशान नहीं किया जाए। किसी की एफआईआर कराने से पहले अधिकारी खुद चेक कर लें कि किसी को बेवजह तो निशाना नहीं बनाया जा रहा। 


आज मंडल के गन्ना अफसरों के साथ होगी बैठक
शामली। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने बताया कि वे आज (रविवार) को शामली कलक्ट्रेट पर सहारनपुर मंडल के गन्ना अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें तीनों जनपदों के गन्ना विभाग के अफसर, शुगर मिल अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें गन्ना विकास समितियों के अफसर भी शामिल रहेंगे। बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, पेराई क्षमता के अनुसार मिलों के चलने की स्थित, पर्चियों के कलेंडर वितरण आदि की समीक्षा की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed