{"_id":"6a0771e3ec52dc70d40b4554","slug":"freight-traffic-increased-by-10-due-to-increased-diesel-and-petrol-prices-shamli-news-c-26-1-sal1002-165490-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों से माल ढुलाई 10 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों से माल ढुलाई 10 फीसदी बढ़ी
Sat, 16 May 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 16 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
शामली। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक साथ तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर जिले के उद्यमियों पर पड़ा है।
बाहरी राज्यों से आने वाले माल भाड़े के दामों में 8 से 10 प्रतिशत तक इजाफा कर दिया गया है। उधर, बसों के किराये में भी जल्द इजाफा होने की उम्मीद है। उद्यमियों का कहना है कि यदि इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो उन्हें अधिक घाटा भी हो सकता है।
शामली, कैराना, थानाभवन समेत विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक छोटी और बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। शामली में हरियाणा के गुरुग्राम, करनाल, पंजाब के लुधियाना, उत्तराखंड के देहरादून, गुजरात और तमिलनाडु आदि राज्यों से कच्चा पेपर, प्लास्टिक दाना, बर्तन, पुरानी बैटरी, मोम और लकड़ी आती है। इससे सामानों के दाम भी बढ़ेंगे।