फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four teams were exposed to the robbery at the petrol pump

पेट्रोल पंप पर हुई लूट के खुलासे को चार टीमों को लगाया

Mon, 28 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four teams were exposed to the robbery at the petrol pump
पेट्रोल पंप पर हुई लूट के खुलासे को चार टीमों को लगाया
विज्ञापन

शामली। दिनदहाड़े कैराना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लाखों की लूट होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने इस घटना के जल्द खुलासे के लिए स्वाट और सर्विलांस सहित पुलिस की चार टीमों को लगाया है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लिया है।
सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे जिस समय बदमाशों ने वारदात की, उस समय वहां पर कई सेल्समैन और तेल लेने आए ग्राहक मौजूद थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। बदमाश इतने बेखौफ थे कि सेल्समैन और ग्राहक समेत करीब 15 लोगों के मौजूद होने के बाद भी उन्हें पकड़े जाने का डर नहीं था। साथ ही इतने शातिर थे कि बड़ी सफाई से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। लूट के दौरान उनके चेहरे पर कोई खौफ नहीं था और न ही उन्होंने किसी तरह की जल्दबाजी दिखाई। शायद यही वजह रही कि किसी को उन पर बदमाश होने का शक नहीं हुआ। वह ग्राहक की तरह केबिन में घुसे और वारदात करने के बाद इत्मिनान से बाहर निकले और बाइक पर बैठकर शहर की तरफ ही फरार हो गए। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम और सर्विलांस सहित चार टीमों को लगाया गया है। एसपी का कहना है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

25 साल की उम्र के थे बदमाश
शामली। पेट्रोल पंप पर लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाशों की उम्र 25 साल के आसपास लग रही है। एक बदमाश पैर में चप्पल और लोअर पहने था। फुटेज में बाइक का नंबर भी दिख रहा है, लेकिन एक अंक स्पष्ट न होने से पुलिस की उलझन बढ़ गई है। पुलिस का मानना है कि एक बदमाश लोकल हो सकता है, जिसे पेट्रोल पंप के बारे में पहले से जानकारी रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई महीने में पंप लूट की दूसरी वारदात
शामली। जिले में ढाई माह में पेट्रोल पंप पर लूट की यह दूसरी वारदात हुई है। 10 जुलाई को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर हाईवे पर स्थित वैदेही पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। उस समय बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सेल्समैन पर फायर भी किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। उस घटना के ढाई माह बाद बाइक सवार बदमाशों ने फिर पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed