फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four political parties have coalition: Narayan

चार राजनीतिक परिवार का है गठबंधन ः नारायण

Sun, 08 Jul 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 08 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four political parties have coalition: Narayan
शामली में आयोजित सभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली। उप्र के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने अभिनंदन समारोह में रालोद-सपा, बसपा और कांग्रेस का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए गठबंधन को ठगों का गठबंधन बताया। कहा कि पीएम पद से मोदी को हटाने के लिए चार राजनैतिक परिवारों ने गठबंधन किया है। यह गठबंधन देश को नहीं डरा सकता है। उन्होंने किसानों से कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव की तरह यह भूल 2019 के चुनाव में नहीं होने दें। इस भूल को सुधारना होगा।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का अनुयायी बताते हुए कहा कि उन्होंने 1984 में अपनी पार्टी का टिकट देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस चौधरी चरण सिंह ने किसानों द्वारा लगाए पौधो को लगाकर सींचने का काम किया, उन्हीं के बेटे ने उस पौधो को काटने का काम किया है। पहले भाजपा को पूंजीपतियों और व्यापारियों की पार्टी माना जाता था। पीएम मोदी के हाथों में भाजपा की कमान आने के बाद चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर पार्टी चल रही है। चौधरी चरण सिंह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की हितों की चिंता है।
विज्ञापन
सपा-बसपा, रालोद और कांग्रेस के गठबंधन को ठगों और परिवारों का गठबंधन बताते हुए कहा कि वह परिवार की भलाई के लिए पार्टी चला रहे हैं। वह किसानों मजदूरों का क्या भला कर पाएंगे। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि चंद सांसद-विधायक देश का क्या भला कर पाएंगे। चार परिवारों की एकता खतरे में है। आज तक गठबंधन कभी सफल नहीं हो पाए हैं। चाहे इंद्र कुमार गुजराल से लेकर वीपी सिंह, देवगौड़ा, मोरार देसाई की सरकार रही सभी का हश्र खराब रहा है। भाजपा ने किसानों की वाजिब फसलों के दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। चाहे शामली बाईपास का निर्माण हो, कैराना में पीएसी कंपनी कैप की स्थापना अथवा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान हो। सभी पूरे होंगे। नए पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व किसानों का एक एक पाई भुगतान कराया जाएगा। मौके पर पूर्व एमएलसी जगत सिंह, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, वेस्ट यूपी के उपाध्यक्ष बागपत के बनाए गए जिला प्रभारी हरवीर सिंह मलिक, प्रसन्न चौधरी, रणधीर सिंह, वीरेंद्र मलिक कुड़ाना, सुभाष चौधरी, सरदार जसवीर सिंह, धर्मवीर सिंह निर्वाल, अश्वनी पंवार, गठवाला खाप के लांक थांबा के चौधरी राजवीर सिंह आदि ने समारोह में अपने विचार रखे। अभिनंदन समारोह में भाजपा नेता यशपाल पंवार, जयदेव मलिक, रणवीर राझड़, कंवरवीर कांबोज, आजाद लपराना, बिल्लू भौंराकला, अशोक कुमार, संजीव मलिक आदि मौजूद रहे।
कैराना उपचुनाव भाजपा कम वोटिंग के कारण हारी : लक्ष्मी नारायण शामली। दिल्ली रोड पर स्थित सिटी ग्रीन में रविवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा कैराना लोकसभा उपचुनाव कम मतदान होने और मतदाताओं के उदासीन होने के कारण हारी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में इस गलती को सुधारा जाएगा। उपचुनाव और आम चुनाव में काफी अंतर है। बताया कि मोदी सरकार के विकास के एजेंडे पर लोक सभा चुनाव जीता जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शामली बाईपास का निर्माण जल्द होगा। बताया कि हरियाणा-पंजाब, हिमाचल और जम्मू काश्मीर के लिए नई रोडवेज बसें खरीदी जा रही हैं। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जगत सिंह, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, वेस्ट यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष व बागपत जिले के प्रभारी हरवीर सिंह मलिक आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed