फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four miscreants of interstate robbery gang arrested in encounter

Shamli News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लूट गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 12 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants of interstate robbery gang arrested in encounter
थानाभवन  सीएचसी में भर्ती घायल बदमाश  । संवाद
जलालाबाद/थानाभवन (शामली)। पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लूट गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने 30 सितंबर की रात को थानाभवन कस्बे में बैंक शाखा के एटीएम का ताला तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास किया था। इन बदमाशों ने हरिद्वार, देहरादून में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात हसनपुर लुहारी की नांगल पुलिया के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से अंतरराज्यीय एटीएम लूट गिरोह का बदमाश घायल हो गया। जबकि तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया पैर में गोली लगने से शाहजहांपुर जिले के सिंधौली निवासी बदमाश आशीष पुत्र राकेश घायल हुआ है जबकि उत्तराखंड के गढ़वाल के तपोवन लक्ष्मण झूला निवासी तन्मय शर्मा पुत्र संजीव कुमार, अस्मित भंडारी पुत्र विनोद भंडारी और मुजफ्फरनगर के गांव दूधली निवासी अक्षय कुमार पुत्र ऋषिपाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों ने 30 सितंबर की रात में थानाभवन में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से नकदी चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन जाग होने पर बदमाश कार से फरार हो गए थे। बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार, तमंचा, तीन कारतूस के अलावा 70 हजार रुपये, दो जोड़ी पाजेब, अंगूठी आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने चार अक्तूबर को देहरादून के रायपुर में भी एटीएम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास और तोड़फोड़ की थी। हरिद्वार में भी एटीएम लूट का प्रयास किया था। एसपी का कहना है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में एटीएम लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने हैं। इस गिरोह में कई अन्य बदमाश भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed