फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Forensic report will reveal the secret of employee's death

फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा कर्मचारी की मौत का राज

Wed, 18 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Forensic report will reveal the secret of employee's death
फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा कर्मचारी की मौत का राज
विज्ञापन

शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। दूसरे दिन भी पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी रही। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मंगलवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार का शव मेरठ करनाल हाईवे किनारे गांव काबड़ौत पुल के निकट नलकूप पर मिला था। उसके सीने पर गोली लगी थी। शव के निकट तमंचा पड़ा था। नलकूप पर ही अमित की बाइक खड़ी थी। अमित शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह सुबह सात बजे घर से कालेज में जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मृतक के पिता गोपाल की तरफ से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से स्कूल के प्रबंधक के नाम लिखा पत्र मिला है, जिसमें कॉलेज के एक शिक्षक पर परेशान करने की बात लिखी गई है। दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच ही उलझी रही और किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। एएसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है और बरामद तमंचे और मृतक के फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed