फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For progress, it is necessary for the society to be educated and organized.

तरक्की के लिए समाज का शिक्षित व संगठित होना जरूरी

Sun, 31 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
For progress, it is necessary for the society to be educated and organized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। उपाध्याय चेतना मंच के पदाधिकारियों की बैठक गांव कुड़ाना में जयपाल फौजी के आवास पर सुखवीर सिंह उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन समाजसेवी सहेंद्र उपाध्याय ने किया। बैठक में उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय व जिलाध्यक्ष जसवीर जंधेड़ी भी शामिल हुए। समाज के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने व समाज में चेतना लाने पर बल दिया गया।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि उपाध्याय समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। वही समाज प्रगति करता है जो संगठित होता है। समाज राजनीति क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने व राजनीतिक ताकत प्राप्त करने से समाज आगे बढ़ सकता है। समाज की 18 करोड़ जनसंख्या होने के बाद भी राजनीति में कोई सम्मान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जल्द समाज की विशाल रैली होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हापुड़ जनपद में सुभाष उपाध्याय, अलीगढ़ में अमित जोगी, बिजनौर में पवन उपाध्याय को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश कमेटी में गंभीर उपाध्याय, डॉ. मुनेश उपाध्याय को प्रदेश सचिव मनोनीत किया। शामली जिलाध्यक्ष जसवीर उपाध्याय जंधेड़ी ने समाज हित में युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने आह्वान किया। यहां जयपाल फौजी, ओमसिंह उपाध्याय, सहेंद्र उपाध्याय ने भी विचार रखे। इस दौरान सतपाल उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, ग्राम अध्यक्ष ओमपाल उपाध्याय, ओमसिंह उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, प्रदीप पुंडीर ठेकेदार, विनोद उपाध्याय, जयपाल, ओमपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed