फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Food security team launched campaign, took six samples

Shamli News: खाद्य सुरक्षा टीम ने चलाया अभियान, छह नमूने लिए

Wed, 01 Mar 2023 05:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Mar 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Food security team launched campaign, took six samples
- बर्फी, बिस्कुट, पनीर, नमकीन, मावा के नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद भर में खाद्य और पेय पदार्थों के नमूने लेने के लिए अभियान चलाया। टीम ने छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। वहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम के पहुंचने पर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
बुधवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और डीएम के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में टीम ने होली पर्व के मद्देनजर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने जलालाबाद में शमीम की दुकान से बर्फी, जलालाबाद के बाबपुरा में अकबूल से बिस्कुट, भूरा के मुनव्वर की दुकान से मावा, सब्जी मंडी में मोहित से पनीर, शामली के पंसारियान मोहल्ले के हबीब अंसारी से मावा और पंसारियान मोहल्ले से ही पंकज गर्ग के यहां से नमकीन का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा और जिन-जिन दुकानदार का नमूना फेल होगा उस पर जुर्माना लगाकर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों की सेहत के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, प्रंजन सिंह, एसबी सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed