फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Food safety team raids malls and shops

Shamli News: खाद्य सुरक्षा टीम का मॉल और दुकानों पर छापा

Wed, 22 Nov 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Food safety team raids malls and shops
शामली मंडी मार्श गंज   में दुकान पर उत्पादो की  जांच करती खाद्व सुरक्षा की टीम
शामली। प्रदेश में सरकार की तरफ से हलाल प्रमाणन वाले उत्पादों पर पाबंदी लगाने के बाद मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में मॉल व दुकानों पर छापा मारकर जांच पड़ताल की। टीम की जांच में कहीं पर भी हलाल प्रमाणन उत्पाद नहीं मिला है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हलाल प्रमाणन वाले उत्पादों पर पाबंदी लगा दी है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में अभियान चलाकर मॉल व दुकानों पर छापा मारकर जांच पड़ताल की। टीम ने एसटी तिराहा के निकट स्थित मॉल, नवीन मंडी के निकट मॉल पर जाकर उत्पादों की जांच की। इसके बाद मंडी मार्शगंज समेत शहर में कई स्थानों पर करीब 10 से ज्यादा थोक व रिटेल की दुकानों पर भी जांच की गई, लेकिन किसी भी स्थान पर हलाल प्रमाणित उत्पाद नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर हलाल प्रमाणित उत्पादों की दो मॉल व कई दुकानों पर जांच की गई, लेकिन कहीं पर कोई हलाल प्रमाणित उत्पाद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed