फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Food safety team hoop

खाद्य सुरक्षा टीम को घेरा

Tue, 22 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 22 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Food safety team hoop
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली के कांधला में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम का व्यापारियों ने विरोध कर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान व्यापारियों और अधिकारियों बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


तिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को काबू में किया गया। चार दिन पूर्व भी कई दुकानों पर पहुंचकर टीम ने नमूने भरे थे, जिसको लेकर व्यापारियों में रोष बना हुआ था और नमूनों के नाम पर अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप लग रहे थे।
विज्ञापन


इसी के चलते रविवार रात थोक बाईस हवेलियान में व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने एकजुटता से छापेमार कार्रवाई का विरोध करने का निर्णय लिया। उधर, सोमवार को अभिहीत अधिकारी (डीओ) पवन कुमार , खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी और श्रीप्रकाश तथा नायब तहसीलदार कैराना टीम के साथ कस्बा कांधला पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मुकेश हलवाई और बिजेंद्र जैन के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने शुरू कर दिए। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए और एकत्र होकर विरोध में उतर आए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल और युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन गोयल भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed